GA4-314340326 ग्रामीणों ने जयराम महतो को सीएम बनाने का लिया संकल्प

ग्रामीणों ने जयराम महतो को सीएम बनाने का लिया संकल्प

angara(ranchi) जेबीकेएसएस/जेएलकेएम कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को बोंगईबेडा में हुई। इसमें गबरबेङा, सिरपा, घोड़लतव व बोंगईबेड़ा के कार्यकर्ता शामिल हुए। मुख्य अतिथि प्रकाश लकड़ा थे। मौके पर ग्रामीणों व पार्टी कार्यकर्ताओं ने जयराम महतो को सीएम बनाने का संकल्प लिया। प्रकाश लकड़ा ने कहा कि जयराम महतो को झारखंड का सीएम बनाने के लिए एकजुट होकर काम करने की जरूरत है। झारखंड का विकास सिर्फ जयराम महतो के संकल्प व सिद्धांतों के आधार पर ही किया जा सकता है। अध्यक्षता गोपाल महतो ने की। प्रकाश लकड़ा ने पार्टी संगठन को मजबूत करने के विभिन्न उपायों की जानकारी दी। साथ ही 17 सितंबर को अनगड़ा मैदान में होनेवाले जयराम महतो की बदलाव संकल्प सभा में अधिक से अधिक संख्या में लोगों से शामिल होने का आहवान किया गया। इस अवसर पर हेमंत कुमार महतो, अमृत महतो, गजेंद्र महतो, जगरनाथ महतो सहित अन्य उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने