GA4-314340326 सिल्ली विस से आजसू प्रत्याशी को जिताने का लिया संकल्प

सिल्ली विस से आजसू प्रत्याशी को जिताने का लिया संकल्प

angara(ranchi) गुड़ीडीह पंचायत के आजसू बुद्धिजीवी मंच के सदस्यों की बैठक गुरूवार को जोन्हा फाल परिसर में हुुआ।  इसकी अध्यक्षता शंभूनाथ महतो ने की। मुख्य अतिथि रांची जिला  बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष सज्जाद आलम थे। सज्जाद आलम ने विस चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया। सिल्ली विस से आजसू प्रत्याशी को जिताने का संकल्प लिया। कहा कि हमें समाज के बुद्धिजीवी वर्ग को एकजुट रखने की जरूरत है। इस अवसर पर गुड़ीडीह पंचायत मुखिया विजय उरांव, जोन्हा पंचायत समिति सदस्य सह जिला सचिव दिलीप बेदिया, जोन्हा प्रखंड अध्यक्ष शंकर मुंडा, सोहन बेक, दिनेश कुमार महतो, प्रदीप मुंडा, रामसिंह मुंडा, महेंद्र महतो, जोन बेक, बरदन लकड़ा, प्रभु भोगता, अंजुला बेक, शिलवंती बेक, मांडू उरांव व अन्य उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने