GA4-314340326 सिल्ली में चल रहा बदलाव का बयार: रामानंद बेदिया

सिल्ली में चल रहा बदलाव का बयार: रामानंद बेदिया

sonahatu(ranchi)  झामुमो की बैठक सोनाहातू में रविवार को हुई। मुख्य अतिथि झामुमो के जिला उपाध्यक्ष सह सिल्ली विस प्रभारी रामानंद बेदिया थे। अध्यक्षता कृष्णा मुण्डा ने की। बैठक में 20 सितंबर को सोनाहातू में होनेवाले कमिटि गठन को सफल बनाने पर चर्चा की गई। इस दिन विभिन्न प्रकोष्टों का गठन किया जाएगा। साथ ही सोनाहातू में संगठन को दुरूस्त करने के लिए कई निर्णय लिया गया। रामानंद बेदिया ने बताया कि सिल्ली विस में बदलाव की बयार चल रही है। इस बार परिर्वतन का संवाहक झामुमो बनेगा। आज जनता राज्य के हेमंत सरकार से काफी खुश है। लगाातर विकास कार्य कराया जा रहा है। सभी वर्ग के कल्याण की योजनाएं चल रही है। बैठक में मुख्य रूप से अजीत ठाकुर, जगदीश मुण्डा, मुंशी अहीर, सुखदेव, अनित मुखियार, पंचानन, अमूल, गणेश विद्यार्थी, लखी, संदीप पांडेय,  कलेवर अहीर, प्रताप सिंह, मुकुंद प्रमाणिक, लखन महतो, अशोक महतो आदि उपस्थित थे।  

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने