GA4-314340326 ग्रामीणों की वर्षो पुरानी मांग पुरी, पीसीसी पथ का शिलान्यास

ग्रामीणों की वर्षो पुरानी मांग पुरी, पीसीसी पथ का शिलान्यास

शिलान्यास करते राज्यसभा सदस्य
angara(ranchi)  राज्य सभा सदस्य प्रो. आदित्य प्रसाद साहू ने बुधवार को हरातू पंचायत के थड़पखना महतो टोली में पीसीसी पथ का शिलान्यास किया। 1350 फीट लंबी उक्त पथ को जिला योजना अनाबद्ध निधि से 24 लाख रुपए की लागत से बनाया जाएगा। गांव जाने के लिए काफी उबड़-खाबड़ रास्ता है। इस रोड को बनाये जाने की मांग ग्रामीण वर्षो से कर रहे थे। प्रो. आदित्य प्रसाद साहू ने कहा कि ग्रामीणों की वर्षो पुरानी मांग को आज पूरा किया गया है। क्षेत्र में सड़क, बिजली पानी जैसी मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने गांव तक पहुंच पथ की मरम्मती भविष्य में कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने संवेदक सुमित कुमार को सड़क की गुणवत्ता से समझौता नहीं करने की बात कही है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा लगातार प्रयासरत है। मौके पर पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, अमरनाथ चौधरी, जिप सदस्य अनुराधा मुंडा, मुखिया राजेंद्र बेदिया, मानकी राजेंद्र शाही, भाजपा सिकिदिरी मंडल अध्यक्ष सोहराई बेदिया, भाजपा अजजा मोरचा रांची जिलाध्यक्ष बुधराम बेदिया, पंसस बिनोद रजवार, नंदलाल राम, शिवधर रजवार, श्रवण मुंडा, राजेश पाहन, मनमोहन भोगता, बिहारी साहू, रामसाय मुंडा, संजय नायक, सत्यपाल राउत, पंचम भोगता, मनीष महतो, शिबू महतो, धनेश्वर बेदिया सहित अन्य उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने