GA4-314340326 खिजरी में मुंडा प्रत्याशी को समर्थन देगा भारत मुंडा समाज

खिजरी में मुंडा प्रत्याशी को समर्थन देगा भारत मुंडा समाज

angara(ranchi) भारत मुंडा समाज की बैठक गोंदलीपोखर में हुआ। इसकी अध्यक्षता अनगड़ा प्रखंड अध्यक्ष रिझुवा मुंडा ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि खिजरी विस से जो भी पार्टी मुंडा समाज से अपना उम्मीदवार देगी भारत मुंडा समाज उसका समर्थन करेगा। दो मुंडा प्रत्याशी व किसी में एक भी मुंडा प्रत्याशी नही होने पर बैठक कर सामूहिक निर्णय लिया जाएगा। रिझुवा मुंडा ने बताया कि जागरूकता के अभाव में मुंडा समाज अन्य जनजाति समाज के मुकाबले अभी राजनीतिक रूप से काफी पीछे है। इस परिपाटी को बदलने के लिए हमें राजनीतिक रूप से जागरूक होना होगा। हमें शासन-प्रशासन में अपनी भागीदारी बढ़ानी होगी। इस मौके पर सिरका मुखिया रौशनलाल मुंडा, राजेश पाहन, शंकर मुंडा, सोहन मुंडा, सीताराम मुंडा, दुबराज पाहन, बरतू मुंडा, सत्येन्द्र मुंडा, मोतीराम मुंडा, मनोज मुंडा आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने