GA4-314340326 बलिदानी जीतराम बेदिया का चित्र संसद भवन में लगेगा: रामकुमार पाहन

बलिदानी जीतराम बेदिया का चित्र संसद भवन में लगेगा: रामकुमार पाहन

angara(ranchi)  प्रखंड के खभावन में सोमवार को बेदिया जनजाति युवा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। पूर्व विधायक रामकुमार पाहन ने कहा कि बेदिया जनजाति के विकास के लिए भाजपा लगातार प्रयत्नशील है। उनके विकास के लिए भाजपा लगातार कार्य कर रही है। भाजपा सरकार ने अमर शहीद जीतराम बेदिया की तस्वीर विधानसभा में स्थापित करायी, इनके तस्वीर को लोकसभा में भी लगाया जाएगा। सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि राज्य का विकास भाजपा ही करेगी। मौके पर प्रस्ताव पारित कर आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को विजय बनाने का संकल्प लिया गया। अध्यक्षता सोहराई बेदिया ने किया। कार्यक्रम में जैलेन्द्र कुमार, विनय महतो, आरती कुजुर, बुधराम बेदिया, ऐश्वर्य सेठ, सत्यदेव मुंडा, सोहराय बेदिया, शिबू बेदिया, शंकर बेदिया, लालू बेदिया, संगीता देवी सहित अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने