GA4-314340326 आजसू पार्टी को खिजरी में झटका, आजसू के केन्द्रीय सचिव पारसनाथ उरांव ने दिया इस्तीफा

आजसू पार्टी को खिजरी में झटका, आजसू के केन्द्रीय सचिव पारसनाथ उरांव ने दिया इस्तीफा

angara(ranchi)  खिजरी विस में आजसू पार्टी को शनिवार को जोरदार झटका लगा। आजसू पार्टी के केन्द्रीय सचिव व खिजरी विस के पूर्व प्रत्याशी पारसनाथ उरांव जयराम महतो की पार्टी जेएलकेएम में अपने समर्थकों के साथ शामिल हो गये। इधर पारसनाथ उरांव के जेएलकेएम की सदस्यता ग्रहण करने से पूर्व ही आजसू पार्टी ने पारसनाथ को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। इधर पारसनाथ उरांव ने कहा कि सदस्यता ग्रहण करने से पूर्व ही इनहोंने आजसू पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। गोंदलीपोखर स्थित जेएलकेएम पार्टी कार्यालय में पारसनाथ उरांव ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। जेएलकेएम के रांची जिलाध्यक्ष आलोक उरांव व रांची महानगर अध्यक्ष संजय महतो व वरिष्ठ नेता प्रकाश लकड़ा ने सरना गमछा पहनाकर पारसनाथ उरांव को पार्टी की सदस्यता दिलाया। पारसनाथ के साथ साथ पत्नी व आजसू की जिला कोषाध्यक्ष संध्या बांडो, पूर्व अनगड़ा प्रखंड अध्यक्ष राजेश सिंह, महिला अनगड़ा अध्यक्ष किरण देवी, बीणा देवी, राजेन्द्र साहू, दिनेश महतो, सुखराम उरांव, प्रकाश महतो, जलेश महतो, अनुज स्वांसी, बबलू महतो, राजकुमार महतो, योगेन्द्र महतो, मनेश्वर महतो, बाबुलाल महतो, रुपा उरांव, सरीता देवी, पुष्पा देवी सहित अन्य ने जेएलकेएम की सदस्यता ग्रहण किया। मौके पर जेएलकेएम के केन्द्रीय उपाध्यक्ष मार्शल महतो, राजेश महतो, पूर्व प्रत्याशी सरिता तिर्की, राकेश महतो, शिवराज सिंह, जितेन्द्र महतो, गोविंद महतो, रामपोदो महतो सहित अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने