GA4-314340326 हेसल टोल प्लाजा से 20 किमी रेडियस के लोगों का टोल टैक्स फ्री

हेसल टोल प्लाजा से 20 किमी रेडियस के लोगों का टोल टैक्स फ्री

angara(ranchi) हेसल टोल प्लाजा से अब 20 किमी दूरी तक के चार पहिया वाहन का टोल टैक्स नही लगेगा। इस परिधि के लोग आज से निशुल्क आना जाना करेंगे। गेट नंबर एक व बारह को ऐसे स्थानीय लोगों के लिए खोल दिया गया। आधार कार्ड दिखाकर 20 किमी परिधि के लोग निशुल्क आना जाना कर सकते है। उक्त निर्णय गुरूवार को ग्रामीणों व टोल टैक्स वसूली कंपनी के प्रबंधन के बीच हुए एक समझौता के आधार पर लिया गया। साथ ही निर्णय हुआ कि नियोजन में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी। ज्ञात हो कि पिछले तीन दिनों से टोल टैक्स फ्री करने की मांग को लेकर ग्रामीण लगातार आंदोलन कर रहे थे। आज उसका पटाक्षेप हो गया। समझौता में टोल वसूली कंपनी इगल इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के सीएमडी आशुतोष पारीख, खिजरी के पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, जिप सदस्य अनुराधा मुंडा, विधायक प्रतिनिधि राजेन्द्र मुंडा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो, जेबीकेएसएस नेता जलेश्वर महतो उर्फ मार्शल, समाजसेवी मुस्तफा अंसारी, आजसू पार्टी के युवा नेता आतिश कुमार महतो सहित विभिन्न दलों व संगठनों के नेता शामिल हुए। इस अवसर पर प्रमुख दीपा उरांव, उपप्रमुख जयपाल हजाम, हेसल मुखिया कविता देवी, पंसस मदरा मुंडा, सत्यदेव मुंडा, जलनाथ चौधरी, सूरज नारायण महतो, रामसाय मुंडा, अब्दुल इमाम अंसारी, रामनाथ महतो, सुप्रेश महतो, डा. रिझू नायक, सुनील महतो, ज्योतिष महतो, सोनालाल महतो, सिकंदर अंसारी, दूर्गा महतो सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।  

रामकुमार पाहन ने कहा अब चुटूपाल टोल प्लाजा के लिए होगा आंदोलन

पूर्व विधायक रामकुमार पाहन ने बताया कि अब चुटूपालू टोल प्लाजा से भी 20 किमी रेडियस के लोगों का टोल निशुल्क करने के लिए आंदोलन किया जाएगा। जल्द ही इस मामले में आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी। कहा ही चुटूपालू टोल प्लाजा में 20 किमी के लोगों को टोल टैक्स लग रहा है। इसका विरोध किया जाएगा। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने