GA4-314340326 भाजपा ने 200 कंबल बांटा, डॉ. प्रदीप वर्मा ने कहा गरमी में राज्य सरकार बांटेगी कंबल

भाजपा ने 200 कंबल बांटा, डॉ. प्रदीप वर्मा ने कहा गरमी में राज्य सरकार बांटेगी कंबल

angara(ranchi)  अनगड़ा भाजपा मंडल की ओर से मंगलवार को गेतलसूद में दो सौ जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। चल रही शीतलहरी को देखते हुए भाजपा ने गेतलसूद शक्ति केन्द्र के जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण हुआ। वितरण समारोह के मुख्य अतिथि राज्य सभा सदस्य डा. प्रदीप वर्मा, विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा व भाजपा जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज थे। कंबल की व्यवस्था भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार ने किया। जैलेन्द्र कुमार ने बताया कि सुशासन दिवस के मौके पर कंबल का वितरण किया गया। कंबल वितरण के साथ ही दो सौ से अधिक जरूरतमंदों को सुरूचि भोज कराया गया। डा. प्रदीप वर्मा ने कहा कि समय पर जरूरतमंदों को कंबल मिले ऐसा प्रयास करना चाहिए। लेकिन झारखंड सरकार अभी तक कंबल का वितरण नही किया है। लगता है गरमी में राज्य सरकार कंबल का वितरण करेगी। झारखंड सरकार गरीबों के प्रति पूरी तरह से उदासीन हो गई है। विनय महतो ने कहा कि भाजपा अपने सामाजिक दायित्वों के प्रति सजग है। इसी उददेश्य के तहत जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। 

लगातार चलाया जाएगा कंबल वितरण अभियान: जैलेन्द्र कुमार

जैलेन्द्र कुमार ने बताया कि गेतलसूद से शुरू हुआ कंबल वितरण अभियान आसपास के पंचायतों में भी चलाया जाएगा। जरूरतमंदों को सूचीबद्ध कर इनके बीच कंबल का वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर गेतलसूद मंडल अध्यक्ष सुनील महतो, शंकर बैठा, रामसाय मुंडा, कामेश्वर महतो, संतोष महतो, गौरीशंकर मुंडा, बिनोद चौधरी, देवानंद पंडित, विमल नायक, गौरीशंकर मुंडा, शिकारी महतो, मंतोष महतो आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने