GA4-314340326 दिव्यांग 100 मीटर फर्राटा दौड़ के विजेता बने लखन बेदिया

दिव्यांग 100 मीटर फर्राटा दौड़ के विजेता बने लखन बेदिया

angara(ranchi) प्रखंड मुख्यालय मैदान में मंगलवार को दिव्यांग दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसका आयोजन दिव्यांग रोजगार अधिकार मंच अनगड़ा ने किया। अध्यक्षता तबरेज अंसारी ने किया। 100 मीटर दिव्यांग दौड(पुरूष) के विजेता लखन बेदिया, द्वितीय पुरस्कार प्रमोद व त़तीय पुरस्कार प्रकाश बेदिया को मिला। बालिक वर्ग में प्रथम टुसमनी देवी, दवितीय पुरस्कार शांता कुमारी व तृतीय पुरस्कार सूषमा कुमारी को मिला। इसके अलावा बैशाखी रेस, कुर्सी रेस, व्हील चेयर रेस, मटका फोड रेस का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि अनगड़ा बीडीओ जयपाल सोय ने कहा कि दिव्यांग हमारे समाज के महत्वपूर्ण अंग है, उनकी जरूरतों पर हमें विशेष ध्यान रखना होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिव्यांगनों के द्वारा गीत संगीत प्रस्तुत किया गया। साथ ही सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए चलाया जा रहा विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रमुख दीपा उरांव, उपप्रमुख जयपाल हजाम, विधायक प्रतिनिधि राजेन्द्र मुंडा, जिपस प्रतिनिधि रामसाय मुंडा ने भी अपने अपने विचार रखे। इस अवसर पर रंथा महली, लीला कुमारी, छोटेलाल महतो, मजबूल खान, रामदयाल सिंह, शिवदास गोस्वामी, एतवा उरांव, कलाम अंसारी, इन्द्रनाथ महतो, सुखदेव महतो आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने