GA4-314340326 100 मीटर बालिका फर्राटा दौड़ की चैंपियन बनी दीया थापा क्षेत्री

100 मीटर बालिका फर्राटा दौड़ की चैंपियन बनी दीया थापा क्षेत्री

angara(ranchi) जनकल्याण समर्पण संस्थान खेल महोत्सव सिकिदिरी में शुक्रवार को 100मीटर बालिका फर्राटा दौड़ हुआ। फर्राटा दौड़ की विजेता दीया थापा क्षेत्री बनी। लतिका कुमारी रजत, आंचल कुमारी कांस्य पदक, जूनियर वर्ग में प्रियंका कुमारी स्वर्ण, रिंकी कुमारी रजत, श्रेया कुमारी कांस्य पदक, सब जूनियर वर्ग में वर्षा कुमारी स्वर्ण पदक, रोशनी कुमारी रजत, चंचल कुमारी कांस्य पदक, 100 मीटर बाधा दौड़ में रिया कुमारी स्वर्ण पदक, दीपिका कुमारी रजत, अंजू कुमारी कांस्य पदक जीता। फुटबॉल इवेंट के पहले मैच में आरआर स्पोर्टिग ने राजेंद्र एफसी को 2-0 से हराया। आरआर स्पोर्टिग की ओर से 50वें मिनट में विनोद व 60वें मिनट में दूसरा गोल बादल ने दागा। बिनोद मैन आफ दी मैच बने। दूसरे मैच में एफसी यूनाईटेड कांके विजेता बनी। कांके ने केपीएल खटंगा को पेनाल्टी शूट आउट में 6-5 से हराया। निर्धारित समय तक मुकाबला 1-1 से बराबरी पर था। कांके से सुधीर व खटंगा से हर्षित ने गोल दागा। कांके के अमन मुंडा को मैन आफ दी मैच का पुरस्कार दिया गया। सभी विजेताओं को पदक, ट्रॉफी, सर्टिफिकेट व नकद राशि देकर मुख्य अतिथि कांके विधायक सुरेश बैठा व विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता सत्यदेव मुंडा ने प्रदान किया। विधायक सुरेश बैठा ने कहा कि सिकिदिरी के इस मैदान को स्टेडियम का रूप दिया जाएगा। इसके लिए विभागीय अधिकारी से बात करेंगे। इस तरह का आयोजन कांके विस में भी कराया जाएगा। अतिथि के रूप में उनील महतो, अर्जुन मुंडा, मनीष कुमार महतो, गौरी शंकर महतो सामिल हुए। इस अवसर पर सुजीत कुमार, सत्यपाल राउत, पोप, रमण कुमार, ब्रज किशोर प्रसाद आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने