GA4-314340326 गंझू ब्रदर्स ने बिरसा ब्रदर्स रामगढ़ को 2-0 से हराया

गंझू ब्रदर्स ने बिरसा ब्रदर्स रामगढ़ को 2-0 से हराया

angara(ranchi) जनकल्याण समर्पण संस्थान खेल महोत्सव सिकिदिरी में गुरूवार को खेले गये फुटबाल मैच में गंझू ब्रदर्श नयातू विजयी रही। नयातू ने बिरसा ब्रदर्श रामगढ़ को 2-0 से हराया। मैच के 32वें मिनट में रवि नायक ने शानदार गोल किया और 45 वें मिनट में प्रेम बेदिया ने गोल कर 2-0 बढ़त दिला दी। मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार गंझू ब्रदर्श न्यातू के 11 नंबर की जर्सी से खेल रहे रवि नायक को दिया गया। 100 मीटर स्कीपिंग रेस सीनियर वर्ग में दीया थापा क्षेत्री स्वर्ण पदक, आंचल कुमारी रजत, दीपिका कांस्य पदक, जूनियर वर्षा कुमारी स्वर्ण पदक, रिंकी कुमारी रजत, साक्षी कुमारी कांस्य पदक, सब जूनियर रोशनी कुमारी स्वर्ण, रीना कुमारी रजत रिया कुमारी कांस्य पदक जीता, वाटर पोलो बालक वर्ग में सूरज कुमार जायसवाल की टीम ने 4-1 जेकेएसएस की टीम को हराया।

सभी विजेता खिलाड़ियों को पदक, ट्रॉफी सर्टिफिकेट एवं नगद पुरस्कार देकर मुख्य अतिथि समाजसेवी, चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिती रांची के अध्यक्ष सह भाजपा नेता रमेश सिंह ने सम्मानित किया। रमेश सिंह ने कहा कि संस्थान के द्वारा एक माह तक 100 से अधिक इवेंट कराना अपने आप में सराहनीय है। विशिष्ठ अतिथि के रुप में एचडीएफसी बैंक के महाप्रबंधक महावीर सिंह, भाजपा रांची महानगर के उपाध्यक्ष विनय सिंह एवं विनय राज, विधायक प्रतिनिधि अजगुत करमाली शामिल हुए। इस अवसर पर अध्यक्ष सुजीत कुमार, रमण कुमार, कुंती देवी, अमन कुमार जायसवाल, पिंकी कुमारी, सत्यपाल राउत, गोविंदा कुमार, ब्रज किशोर प्रसाद, कमलेश पाहन आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने