डॉक्टर की अनुपस्थिति में सेंटर के स्टाफ कर रहे थे मरीजों का अल्ट्रासाउंड
![]() |
अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील करते पदाधिकारी। |
Giridih (Jharkhand): गिरिडीह के सिविल सर्जन एसपी मिश्रा ने नियम विरुद्ध कार्य करने पर तिसरी में चल रहे पाटलावती अल्ट्रासाउंड को सील कर दिया है। शुक्रवार को सिविल सर्जन एसपी मिश्रा तिसरी के संत मेरिज स्कूल के पास स्थित पाटलावती अल्ट्रासाउंड एवं डायग्नोस्टिक सेंटर जांच के लिए पहुंचे थे। इस दौरान चिकित्सक की अनुपस्थिति में कलावती देवी नामक महिला का अल्ट्रासाउंड किया जा रहा था। सिविल सर्जन को देख अल्ट्रासाउंड करने वाला शख्स अपना मोबाइल फोन वहीं छोड़कर फरार हो गया। जिसके बाद सिविल सर्जन के आदेश पर पाटलावती अल्ट्रासाउंड को सील किया गया। साथ ही अल्ट्रासाउंड मशीन, लैपटॉप, मोबाइल, कीबोर्ड और व्हीलचेयर को जब्त किया गया। जिसमें लैपटॉप और मोबाइल विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया। इस संबंध में सिविल सर्जन एसपी मिश्रा ने बताया कि पाटलावती अल्ट्रासाउंड एवं डायग्नोस्टिक सेंटर का लाइसेंस है। जांच के क्रम में नियमों का उल्लंघन कर बगैर विशेष चिकित्सक के अल्ट्रासाउंड करने की बात सामने आई। साथ ही, अल्ट्रासाउंड रूम में आईसी भी नहीं लगाया गया है जो रूल का वायलेशन भी है। कार्रवाई में तिसरी के प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. देवव्रत, प्रवीण कुमार,एएसआई कोलेश्वर राम, प्रशांत कुमार, मनीष कुमार आदि शामिल थे।
सीएस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण
गिरिडीह सिविल सर्जन शुक्रवार को गांवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। फिर उन्होंने गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से निकलकर गांवा प्रखंड के कहुवाई उप स्वास्थ्य केंद्र में जाकर औचक निरीक्षण किया।
Giridih: Civil surgeon seals Patlavati ultrasound center in Tisri
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.