angara(ranchi) जनकल्याण समर्पण संस्थान खेल महोत्सव सिकिदिरी में सोमवार को हाई जंप का आयोजन किया गया। बालिका सीनियर में मयूती कुमारी स्वर्ण पदक, आकांक्षा कुमारी रजत, रीना कुमारी कांस्य पदक, जूनियर सोनम कुमारी स्वर्ण पदक, रिया कुमारी रजत, आंचल कुमारी कांस्य पदक, बालक जूनियर जितेंद्र बेदिया स्वर्ण पदक, आलोक रजवार रजत, आर्यन कुमार कांस्य पदक और तैराकी में रूपाली जायसवाल, आर्यन मुंडा, भूमि मुंडा, जितेंद्र बेदिया अंजू कुमारी, रोहित महतो स्वर्ण जीता। सभी विजेता खिलाडियों को मुख्य अतिथि पूर्व रणजी क्रिकेट खिलाड़ी एवं भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अजात शत्रु एवं विशिष्ठ अतिथि संत कबीर स्कूल के डायरेक्टर पंकज कुमार पटेल ने पदक एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अध्यक्ष सुजीत कुमार, सत्यपाल राउत, पोप, रमण कुमार, ब्रज किशोर प्रसाद, मेहंदी मुंडा आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.