angara(ranchi) 11वां सदभावना चैंपियन ट्राफी फुटबाल टुर्नामेंट का उदघाटन मैच लिटिल स्टार हुलहुंडू ने जीत लिया। शनिवार को सिकिदिरी फुटबाल मैदान में खेले गये मैच में हुलहुंडू ने जेएसएसपीएस को 2-0 गोल से हराया। दोनों गोल स्टार खिलाड़ी सतीश कच्छप ने 21 व 60वें मिनट में दागा। सतीस कच्छप को मैन आफ दी मैच का पुरस्कार दिया गया। इससे पूर्व टुर्नामेंट का उदघाटन कांके के जिला परिषद सदस्य सह आजसू के रांची जिलाध्यक्ष संजय कुमार महतो ने किया। दूसरे मैच में बांधगाड़ी एफसी ने सत्यारी टोली हाथुकोड़ा को 1-0 से हराया। निर्णायक गोल 29वें मिनट में राहुल राज होरो ने दागा। राहुल राज होरो को मैन आफ दी मैच का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर मुख्य संरक्षक मुख्य संरक्षक सोमनाथ मुंडा, देवचंद मुंडा, सूरज प्रकाश, संजय मुंडा, अध्यक्ष राजेश पाहन, सचिव प्रकाश यादव, फारूक खान, शिवधर रजवार आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.