angara(ranchi) अनगड़ा थाना पुलिस की सक्रियता से गुरूवार को लापता हुए पर्यटक को बरामद कर उसके स्वजनों को सौंप दिया गया। बताया गया कि विष्णुपुर दक्षिण 24 परगना बंगाल के 60 पर्यटक जोन्हा फॉल घूमने पहुंचे थे। इसी दौरान जयदेव पल्ले (75) अचानक भटक गये। जयदेव के पास मोबाइल नही था, जिस कारण परेशानी हो रही थी। इधर साथ में आये साथी लगातार जयदेव भल्ला को खोज रहे थे। इसी बीच इसकी जानकारी अनगड़ा थाना प्रभारी हीरालाल साह को हुई। वे भी जोन्हा फाल पहुंचे व लापता पर्यटक की खोजबीन करने लगे। वे अपने जवानों के साथ जोन्हा फाल व उसके आसपास के जंगलों में उसे खोजने लगे। इसी बीच जयदेव भल्ला भटकते हुए मुख्य मार्ग तक आ गये। तब तक पुलिस की टीम पर मुख्य पथ तक पहुंच चुकी थी। जयदेव भल्ला को अनगड़ा थाना लाकर सकुशल उसके साथ आये स्वजनों को सौंप दिया गया। इस कार्य के लिए बंगाल के पर्यटकों ने अनगड़ा थाना पुलिस की प्रशंसा किया।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.