GA4-314340326 पिंकी खेल प्रभारी व कमलेश पाहन बने जन कल्याण समर्पण संस्थान के रांची जिलाध्यक्ष

पिंकी खेल प्रभारी व कमलेश पाहन बने जन कल्याण समर्पण संस्थान के रांची जिलाध्यक्ष

angara(ranchi) गैर सरकारी संगठन जनकल्याण समर्पण संस्थान की केन्द्रीय कोर कमेटी की बैठक केंद्रीय कार्यालय ढेलवाखुट्टा में मंगलवार को हुई। इसकी अध्यक्षत संस्थान के अध्यक्ष सुजीत कुमार ने किया। इसमें संगठन का विस्तार और आगामी कार्यक्रमों के रूपरेखा तय की गई। राष्ट्रीय तैराक सह प्रशिक्षक पिंकी कुमारी को बालिका वर्ग का खेल प्रभारी, हेसातू सिकिदिरी निवासी कमलेश पाहन को रांची जिलाध्यक्ष, रांची जिलाध्यक्ष संजय कुमार गुड्डू को केन्द्रीय सदस्य मनोनित किया गया। पिंकी कुमारी ने कहा कि अपना श्रेष्ठ योगदान देने का प्रयास करेंगे। कमलेश पाहन ने कहा कि रांची जिलाध्यक्ष बनाया चुनौती है। सकारात्मक तरीके से इस चुनौती का सामना करते हुए बेहतर करेंगे। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष रमण कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष कुंती देवी, महासचिव सत्यपाल राउत, सचिव राजकुमार, मिडिया प्रभारी दिलीप कुमार दीपू, संदीप कुमार वर्मा, सोनू साहू, कृष्ण गोपाल भद्र, माघु करमाली, अजीत कुमार, दीपक राम आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने