GA4-314340326 जनजाति समाज को राजनैतिक अधिकार देकर ही पेशा कानून मजबूत होगा: पारसनाथ भोगता

जनजाति समाज को राजनैतिक अधिकार देकर ही पेशा कानून मजबूत होगा: पारसनाथ भोगता

angara(ranchi)  पेशा कानून को लेकर अनगड़ा के सभी पंचायत के सबसे बड़े राजस्व गांवों में मंगलवार को विशेष ग्रामसभा का आयोजन हुआ। इसके माध्यम से ग्रामीणों को पेशा कानून व पांचवीं अनुसूची के बारे में जानकारी दी गई। बीडीओ जयपाल सोय ने बताया कि ग्रामसभा के माध्यम से ग्रामीणों को इस कानून के तहत मिले अधिकार, पंचायत राज व्यवस्था, स्थानीय स्वशासन व्यवस्था, आरक्षण आदि के बारे में जानकारी दी गई। बीडीओ ने बताया कि लोगों को पेशा कानून के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया है। सहैदा के ग्रामप्रधान पारसनाथ भोगता ने बताया कि सरकार की यह बेहतर पहल है। पेशा कानून को लेकर जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है। अभी तक पेशा कानून के तहत पंचायत चुनाव तो हो रहे है लेकिन सामान्य जन को अधिकार व कर्तव्य के बारे जानकारी नही मिल पाती है। ग्रामसभा को मजबूत करके व जनजाति समाज को राजनैतिक अधिकार देकर ही हम पेशा कानून को मजबूत बना सकते है।   

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने