GA4-314340326 बलिदानी जीतराम बेदिया जयंती पर देश सेवा संकल्प, वंशजों को किया सम्मानित

बलिदानी जीतराम बेदिया जयंती पर देश सेवा संकल्प, वंशजों को किया सम्मानित

angara(ranchi)  बीसा में सोमवार को बलिदानी जीतराम बेदिया की 222वीं जयंती समारोह का आयोजन हुआ। मौके पर जीतराम बेदिया की आदमकद प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। मुख्य अतिथि जसपुरिया एजुकेशनल ट्रस्ट के संस्थापक जैलेन्द्र कुमार, विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा, जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा, आजसू नेता आतिश कुमार महतो, अनगड़ा प्रमुख दीपा उरांव थे। जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि बलिदानी जीतराम बेदिया का एक चित्र संसद भवन में लगाने के लिए हम सभी को एकजुट होकर कार्य करने की जरूरत है। साथ ही झारखंड सरकार जीतराम बेदिया की जीवनी स्कूली पाठयक्रम में शामिल करें। मौके पर जीतराम बेदिया के बलिदान को याद करते हुए देश सेवा का संकल्प लिया गया। 




आयोजन समिति के द्वारा बलिदानी जीतराम बेदिया के वंशज धनराज बेदिया व बृजलाल बेदिया को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। संचालन कमल बेदिया व अशोक बेदिया ने किया। इस अवसर पर जोन्हा पंसस दिलीप बेदिया, बेदिया विकास परिषद के उपाध्यक्ष जीतनाथ बेदिया, झारखंड जंगल बचाओ आंदोलन के अध्यक्ष रवि उरांव, बेदिया विकास परिषद् के केन्द्रीय सदस्य बालेश्वर बेदिया, रामसाय मुंडा, जलनाथ चौधरी, संजय नायक, ब्रजकिशोर बेदिया, मुखिया मंजोती देवी, सबिता मुंडा सहित आयोजन समिति के अध्यक्ष रोहित बेदिया, छत्रपति बेदिया, मंगल बेदिया, अशोक बेदिया, देवनारायण बेदिया, फागुराम बेदिया, संजय भोगता, एतवा बेदिया, महावीर बेदिया, बिरसा उरांव, बिरसा तिर्की, सहित अन्य उपस्थित थे। सीताडीह में भी बलिदानी जीतराम बेदिया की आदमकद प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा, बुधराम बेदिया, भुवनेश्वर बेदिया आदि उपस्थित थे। सिंगारी बाजार टांढ़ में बलिदानी जीतराम बेदिया की प्रतिमा पर सिल्ली विधायक अमित कुमार, जिप सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा, टाटी मुखिया रामानंद बेदिया, एतवा बेदिया, मुखिया सुमित्रा देवी, बीरबल बेदिया, रिझुवा मुंडा, हरदयाल मुंडा, माया बेदिया आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किया।    

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने