GA4-314340326 युवाओं व महिलाओं को भाजपा से जोड़ने की बनी रणनीति

युवाओं व महिलाओं को भाजपा से जोड़ने की बनी रणनीति

angara(ranchi)  भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर अनगड़ा मंडल कमिटि की बैठक गुरूवार को बेड़वारी स्थित महिला कालेज भवन में हुई। इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुनील महतो व संचालन राजेन्द्र महतो ने किया। बैठक में सदस्यता अभियान को सफल बनाने को लेकर कई निर्णय लिया गया। सुनील महतो ने बताया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में युवा व महिलाओं को भाजपा से जोड़ने की रणनीति बनाई गई। इसके अलावा सदस्यता अभियान के दौरान जन हित के मुददों को लेकर सरकार को घेरा जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा, जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुंडा, नरेश साहू, दुर्गा महतो, सुरेश महतो, जगेश्वर महतो, रामनाथ महतो, हरिहर महतो, गौरीशंकर मुंडा, शांति मुंडा, संतोष महतो, अजय भोगता, सुप्रेश महतो, पुशनाथ मुंडा, कुंती देवी आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने