GA4-314340326 वनविभाग ने कहां खोला झारखंड के पारंपरिक भोजन का रेस्टूरेंट

वनविभाग ने कहां खोला झारखंड के पारंपरिक भोजन का रेस्टूरेंट

angara(ranchi) वनविभाग द्वारा निर्मित कियोस्क सह इको टूरिज्म रेस्टूरेंट का शुक्रवार को गेतलसूद डैम के पास उदघाटन किया गया। इसका उदघाटन सेवानिवृत आईएफएस सह चेयरमैन स्टेट लेबल एम्पर्ट एप्रीजल कमिटि अशोक कुमार सिंह व तकनीकी पदाधिकारी केपी सिंह ने किया। इसका निर्माण 80 लाख रूपया की लागत से किया गया है। गेतलसूद डैम के बगल में हुडु़प पखना जंगल में कियोस्क का निर्माण किया गया है। यहां पर पर्यटकों के लिए झारखंड का पारंपरिक भोजन उपलब्ध रहेगा। पाहन लालमोहन पाहन ने पूजा अर्चना किया। इसका संचालन एक निजी रेस्टूरेंट कंपनी कर रही है। इसके अलावा वनविभाग के द्वारा बोटिंग की सुविधा की दी जाएगी। इस अवसर पर कांके रेंजर जितेन्द्र कुमार, वनपाल सुमंत वर्णवाल, वनरक्षी एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवनारायण महतो, सुनील कच्छप, प्रेम शंकर आलोक, संजय नायक, धनश्याम महतो, मंगल महतो, डीके महतो, तुलसी मुंडा, नेपाल करमाली आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने