GA4-314340326 140 कलाकारों ने लिया लोक गीत एवं पारंपरिक वाद्य यंत्र बजाने का प्रशिक्षण

140 कलाकारों ने लिया लोक गीत एवं पारंपरिक वाद्य यंत्र बजाने का प्रशिक्षण

 

angara(ranchi)  सांस्कृतिक कार्य निदेशालय के द्वारा सिरका मैदान में चल रही तीन दिवसीय (21-23 जनवरी) झारखंड जनजातीय एवं क्षेत्रीय संगीत एवं नृत्य कार्यशाला सह प्रदर्शन का गुरूवार को समापन हुआ। समापन मौके पर श्रेष्ठ प्रतिभागी को सम्मानित किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि अनगड़ा बीडीओ जयपाल सोय, विशिष्ट अतिथि जिप सदस्य अनुराधा मुंडा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार, शिक्षाविद डा. अमर कुमार चौधरी, पद्मश्री मधु मंसूरी हसमुख, पदमश्री और कार्यक्रम के मुख्य संयोजक मुकुंद नायक, डॉ रिझु नायक, सिरका मुखिया रौशनलाल मुंडा, भाजपा नेता रामसाय मुंडा, चंदन मिश्रा, सुनील नायक थे। अनुराधा मुंडा ने कहा कि कला संस्कृति संगीत एवं नृत्य का क्लास प्रत्येक स्कूलों में होनी चाहिए सांस्कृतिक संस्था "कुंजबन” छोटानागपुरी लोक संगीत एवं नृत्य प्रशिक्षण केन्द्र" चुटिया रांची के द्वारा 140 प्रतिभागी को पारंपरिक नागपुरी लोक नृत्य डमकचक, एखरिया, मर्दानी झुमर नृत्य के साथ लोक गीत एवं पारंपरिक वाद्य यंत्र बजाने का प्रशिक्षण दिया गया   प्रशिक्षण अभिषेक बड़ाइक, नूतन लकड़ा, लक्ष्मी कच्छप, बानेश्वर नायक, रामेश्वर मिंज, दुर्योधन नायक, किशोर महली, किशोर कच्छप दे रहे है। इस मौके पर ग्रामीण संयोजक महानंद नायक, सहायक संयोजक किशोर नायक, प्रभात कुमार महतो, गुलाब सिंह मुण्डा, जयशंकर मुंडा, बनफूल नायक, चन्दन मिश्रा, रामकुमार नायक, अनिता देवी, बाबूलाल मुण्डा, अनीत नायक, संजय नायक, बालकिशुन नायक, सूरज नायक, छोटेलाल नायक, चंदन नायक, राजकुमार मुंडा, रूपेश नायक, गजेन्द्र नायक, विजय करमाली आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने