GA4-314340326 big breaking/ सड़क किनारे पैदल चल रही महिला को बाइक सवार ने ठोका, महिला का बायां पैर टूटा

big breaking/ सड़क किनारे पैदल चल रही महिला को बाइक सवार ने ठोका, महिला का बायां पैर टूटा

angara(ranchi) अनगड़ा-हुंडरू फाल मार्ग में गेतलसूद चौक के पास रविवार की शाम पांच बजे एक बाइक सवार ने सड़क किनारे पैदल चल रही एक महिला को ठोकर मार दिया। इस दुर्घटना में गेतलसूद निवासी महिला देवंती देवी(पति गुनू साहू) का बायां पैर टूट गया। बाइक(जेएच01ईसी 6746) पर सवार होकर दो अनगड़ा थाना क्षेत्र के रूपरू निवासी दो युवक सहावीर लोहरा व विष्णु लोहरा अपने घर आ रहे थे। दोनों युवक नगड़ाबेड़ा अपने किसी परिचित के यहां पार्टी करके वापस आ रहे थे। दोनों युवक शराब के नशे में थे। गेतलसूद के पास रोड किनारे पैदल रही रही महिला देवंती को जोरदार ठोकर मार दिया। तत्काल मौके पर पहुंचे बिनोद चौधरी, अमित चौधरी, प्रहलाद चौधरी, बटेश्वर गोस्वामी ने घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। महिला का इलाज टाटीसिलवे स्थित स्वर्णरेखा अस्पताल में चल रहा है।  

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने