GA4-314340326 महामंडलेश्वर बनने के बाद रोजनंद गिरि पहुंचीं देवघर, रथ पर सवार होकर पहुंचीं बाबा बैद्यनाथ के दरबार

महामंडलेश्वर बनने के बाद रोजनंद गिरि पहुंचीं देवघर, रथ पर सवार होकर पहुंचीं बाबा बैद्यनाथ के दरबार

 

देवघर पहुंचने पर रोजनंद गिरि का हुआ भव्य स्वागत।
Deoghar (Jharkhand): शहर के बंधा मोहल्ला निवासी किन्नर समाज की गधिपति (मालकिन) रोज मौसी को प्रयागराज के महाकुंभ में अंतरराष्ट्रीय किन्नर अखाड़ा (जूना अखाड़ा) की ओर से महामंडलेश्वर की उपाधि दी गई है। उनका नाम अब रोज मौसी से रोजनंद गिरि हो गया है। महामंडलेश्वर बनने के बाद पहली बार देवघर पहुंची रोजनंद गिरि ने शुक्रवार को सबसे पहले बाबा बैद्यनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई और त्रिवेणी संगम से लाए गंगा जल से कामना लिंग का अभिषेक किया। रोजनंद गिरि ने अपने बंधा स्थित आवास से किन्नरों की टोली के साथ आभार यात्रा निकाली। गाजे-बाजे के साथ रथ पर सवार होकर रोजनंद गिरि बंधा स्थित दुर्गा मंदिर पहुंची और माथा टेका। फिर वहां से शहर के प्रमुख मार्गो का भ्रमण करते हुए बाबा बैद्यनाथ के मंदिर पहुंची। जहां उन्होंने किन्नरों की टोली के साथ विधि-विधान पूर्वक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना की। पूजन के बाद मंदिर परिसर में रोजनंद गिरि ने तीर्थपुरोहितों से भी आशीर्वाद लिया।

जनसेवा का कार्य लगातार जारी रहेगा : रोजनंद गिरि

पत्रकारों से बातचीत में महामंडलेश्वर रोजनंद गिरि ने बताया कि देवघर की किन्नर समाज की मालकिन होने के नाते लगातार जन सेवा का कार्य वे करती रही है और अब जिम्मेदारी और बढ़ गई है। महामंडलेश्वर बनाए जाने पर अंतरराष्ट्रीय किन्नर अखाड़ा जूना अखाड़ा का आभार देती हूं और अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी श्रद्धा के साथ करूंगी।

आभार यात्रा का सड़क पर लोगों ने स्वागत

महामंडलेश्वर रोजनंद गिरि की ओर से निकाली गई आभार यात्रा का जगह-जगह जोरदार स्वागत हुआ। रोजनंद गिरि रथ पर सवार होने के बाद भी शहरवासियों से आशीर्वाद लेते हुए चल रही थी। इस दौरान जगह-जगह उनका लोगों ने स्वागत किया।

देवघर पहुंचने पर रोजनंद गिरि ने क्या कहा...


यह भी पढ़ें... देवघर की रोज मौसी को महाकुंभ में मिला महामंडलेश्वर की जिम्मेदारी


After becoming Mahamandaleshwar, Rojanand Giri reached Deoghar, reached the court of Baba Baidyanath riding on a chariot




Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने