GA4-314340326 deoghar: अशोकानंद झा बने हिंदी विद्यापीठ बीएड कॉलेज के बने चेयरमैन

deoghar: अशोकानंद झा बने हिंदी विद्यापीठ बीएड कॉलेज के बने चेयरमैन

 

deoghar/  हिंदी विद्यापीठ बीएड कॉलेज में रविवार को प्रबंध परिषद की बैठक हुई। इसमें सर्व सम्मति से वाइस चेयरमैन अशोकानंद झा को चेयरमैन के पद पर मनोनीत किया गया। इससे पूर्व संस्थान के पूर्व चेयरमैन डॉ. कृष्णानंद  झा के असामयिक निधन पर शोक प्रस्ताव पढ़ा गया। तदुपरांत बैठक की अध्यक्षता कर रहीं कुलपति डॉ. प्रमोदिनी हांसदा ने स्व. झा के सुपुत्र अशोकानंद झा को चेयरमैन बनाने का प्रस्ताव पेश किया। प्रस्ताव का कोषाध्यक्ष रमेश बाजला समेत सभी सदस्यों ने समर्थन किया। इससे पूर्व गत सप्ताह तक्षशिला विद्यापीठ में भी  गवर्निंग कमेटी की हुई बैठक में अशोकानंद झा को सर्वसम्मति से प्रबंध निदेशक चुन लिया गया है। बैठक के अंत में नव मनोनीत चेयरमैन अशोकानंद झा को पुष्पगुच्छ देकर बधाई व शुभकामनाएं दी गई। इस आशय की जानकारी संस्थान के मीडिया प्रभारी शंभू सहाय ने दी।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने