silli(ranchi) भाजपा के तीन दिवसीय प्रवासी कार्यक्रम के तहत सोमवार की शाम में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सह प्रदेश कार्य समिति के सदस्य जैलेन्द्र कुमार सिल्ली पहुंचे। सिल्ली भाजपा पार्टी कार्यालय में बैठक में शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता सिल्ली मंडल अध्यक्ष अंबुज रजक ने की। जैलेन्द्र कुमार ने बताया कि तीन दिवसीय प्रवासी के दौरान नए कार्यकर्ताओं को भाजपा से जोड़ने का काम किया जाएगा। पार्टी के आदर्श और ध्येय से अवगत कराते हुए श्रेष्ठ भारत के निर्माण में सहयोग करने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान 22 दिसंबर 2024 से 14 जनवरी 2025 तक पूरे भारतवर्ष में चलाया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता घूम घूम कर गांव गांव में जाकर लोगो को भाजपा का प्राथमिक सदस्य बनाने में लगा हुआ है। इस मौके पर ललित महतो, विश्वनाथ महतो, हरिहर महतो, चितरंजन मंडल, शिबू हजाम, राजेंद्र साय, रवीन्द्र साहू, सुधीर साहू, कर्ण महतो, परशुराम महतो, श्रीपद महली, सुखराम बेदिया, अमित बेदिया, चंदन गोस्वामी आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.