GA4-314340326 भाजपा नेता नागेश्वर महतो ने चलाया आनलाइन सदस्यता अभियान

भाजपा नेता नागेश्वर महतो ने चलाया आनलाइन सदस्यता अभियान

angara(ranchi)  टाटीसिलवे भाजपा मंडल के मंत्री सह भाजपा सदस्यता अभियान के सहसंयोजक नागेश्वर महतो ने रविवार को ऑनलाइन सदस्यता अभियान चलाया। सदस्यता अभियान सिलवे, चतरा, महली टोला, नायक टोली, लोहरा टोली, कुम्हार टोली, पाहन टोली में चलाया गया। लोगों को आनलाइन भाजपा का सदस्य बनाया गया। नागेश्वर महतो ने कहा कि भाजपा के सदस्यता अभियान को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। इस मौके पर दिवाकर लोहरा, संतोष कुम्हार, सावित्री देवी, रेखा देवी, लीलावती, गुड़िया, मनोज कुम्हार आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने