![]() |
नागरमल मोदी सेवा सदन व रिम्स के चिकित्सकों ने किया 235 रोगियों की स्वास्थ्य जांच
![]() |
निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 235 रोगियों की स्वास्थ्य जांच कर इनके बीच दवा का वितरण किया गया। नागरमल मोदी सेवा सदन रांची व रिम्स रांची के विशेषज्ञ चिकित्सकों डॉ केपी सिन्हा, डॉ मनीष कुमार, डॉ कर्नल प्रमोद, डॉ देवेश कुमार, डॉ एके सिंह, डॉ वाईए लाल, डॉ नीलम टोप्पो, डॉ जैद, डॉ रोहित कुमार व श्रद्धानंद पाठक ने जांच की। कृषि मेला में आसपास के 50 गांवों से किसानों ने अपने अपने उत्पाद का स्टाल लगाया। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिको ने श्रेष्ठ किसानों का चयन किया। 50 श्रेष्ठ किसानों को पुरस्कार दिया गया।
सेवा समर्पण दौड़ में विभिन्न आयुवर्ग के 24 विजेता हुए पुरस्कृत
किसान गोष्ठी में बिरसा कृषि विश्व विद्यालय के वरीय वैज्ञानिक डॉ मिलन चक्रवर्ती, डॉ शुभ्रांशु सेनगुप्ता, डॉ आरपी मांझी ने कृषकों के विभिन्न समस्याओं का जवाब दिया। सेवा समर्पण दौड़ में 30 गावों से चयनित प्रतिभागी शामिल हुए। विभिन्न आयुवर्ग के 24 विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। स्थानीय लोक कलाकारों ने पारंपरिक सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस मौके पर राष्ट्रीय सेवा भारती के गुरुशरण प्रसाद, राधेश्याम अग्रवाल, नंदलाल साहू, अखिलेश श्रीवास्तव, उमाशंकर शर्मा, संतोष वर्मा, संजय गोयल, नरेश साहू, मनोज कुमार, अरुण शुक्ला, लालचंद बेदिया, दिनेश कुमार, सोनाराम मुंडा आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.