GA4-314340326 Big Breaking : बाइक सवार को पिकअप वैन ने मारा ठोकर, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Big Breaking : बाइक सवार को पिकअप वैन ने मारा ठोकर, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Angara (Ranchi) :अनगड़ा-जोन्हा मार्ग पर जोन्हा अमरूद बगान के समीप बुधवार की दोपहर सड़क दुघर्टना जोन्हा के मुसंगू निवासी अरविंद रजवार(18) की मौत हो गई। जबकी अरविंद के साथ बाइक में सवार होकर जा रहा मुसंगू का ही चन्द्रमोहन रजवार(18) गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक अरविंद, जितवा रजवार व चन्द्रमोहन, करमा रजवार का पुत्र है। दोनों एक बाइक में सवार होकर मुसंगू से जोन्हा फाल टुसू मेला देखने जा रहे थे। जोन्हा के समीप   विपरीत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित पिकअप वैन ने उन्हें ठोकर मार दिया। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। ग्रामीणों ने उन्हें इलाज के लिए रिंची अस्पताल भेजा, जहां से घायलों को रिम्स रेफर किया गया। रिम्स जाने के क्रम में ही अरविंद की मौत हो गई। जबकी अरविंद का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। अनगड़ा थाना की पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने