|
मृतक गोविन्दा मुंडा |
|
दुर्घटनाग्रस्त कार व बाइक |
angara(ranchi) अनगड़ा-गेतलसूद मार्ग में बजरंग चौक के पास तीखी मोड़ में शुक्रवार की दोपहर तीन बजे के करीब कार सवार ने बाइक सवार को ठोकर मार दिया। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक गोविन्दा मुंडा(19) की मौत हो गई। जबकी गेतलसूद बस्ती निवासी कुलदीप मुंडा(18) व आशीष मुंडा(18) गंभीर रूप से घायल हो गया। गोविन्दा मुंडा बीसा सरईटोली का रहनेवाला था। दुर्घटना के समय बाइक सवार ने हेलमेट नही पहना था। घटना के समय बाइक में सवार तीनों नवयुवक गेतलसूद से अनगड़ा की ओर जा रहे थे। जबकी कार अनगड़ा से गेतलसूद आ रही थी। दुर्घटना के समय गंभीर रूप से घायल गोविन्दा को इलाज के लिए सीएचसी अस्पताल अनगड़ा ले जाया जा रहा था। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। दोनों घायलों का इलाज सीएचसी अनगड़ा में चल रहा है। इधर अनगड़ा थाना की पुलिस ने कार को जब्त कर अनगड़ा थाना ले आई।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.