GA4-314340326 संविधान गौरव अभियान: कांग्रेस ने बार बार किया बाबा साहेब के संविधान का विरोध: भाजपा जिलाध्यक्ष

संविधान गौरव अभियान: कांग्रेस ने बार बार किया बाबा साहेब के संविधान का विरोध: भाजपा जिलाध्यक्ष

 

angara(ranchi) संविधान निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने पर भाजपा झारखंड प्रदेश के निर्देश पर जिला स्तरीय कार्यशाला ग्रामीण जिला अध्यक्ष विनय महतो धीरज की अध्यक्षता में शनिवार को महिलोंग स्थित सभागार में संपन्न हुई। कार्यशाला का प्रारंभ पार्टी के महापुरुषों एवं बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रामाकांत महतो शामिल हुए। अध्यक्षता करते हुए विनय महतो धीरज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने बार बार बाबा साहेब के संविधान का विरोध किया है। जब भी मौका मिला संविधान विरोधी काम किया। आपातकाल लगाकर संविधान को निलंबित किया। पंथनिरपेक्षता की जगह सांप्रदायिक निर्णयों को बढ़ावा दिया। लगातार संवैधानिक शक्तियों पर अंकुश लगाने का प्रयास किया। कांग्रेस लगातार अपने निर्णयों से देश का विरोध करते जा रही है। रमाकांत महतो ने कहा कि संविधान एवं भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के अतुलनीय योगदान के बारे में विस्तृत चर्चा की। भारतीय संविधान देश की आत्मा है। भव्य भारत की मजबूत बुनियाद है जिस पर हमारी व्यवस्थायें टिकी हैं। बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी भारतीय संविधान के शिल्पकार थे। यह उनके ज्ञान, दूरदृष्टि और समर्पण का परिणाम है कि हमारा लोकतंत्र दुनिया का सबसे बड़ा और सशक्त लोकतंत्र है। विशिष्ट अतिथि एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश राम ने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहब को अपमानित करने का काम किया है. बाबा साहब के मरणोपरांत उन्हें दो गज जमीन अंत्येष्टि के लिए कांग्रेस ने नहीं दी। जिन्होंने बाबा साहब को भारत रत्न देने का काम नहीं किया और दो-दो बार उन्हें हराने का षड्यंत्र रचा. उस कांग्रेस को बाबा साहब को लेकर बोलने का कोई अधिकार नहीं है। ज्ञात हो कि यह अभियान 25 जनवरी तक चलेगा जिसमें मंडल के सभी बस्ती तक बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के विचारों और देश में उनके योगदान को ले जाने का प्रयास होगा. कार्यशाला को पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, जिला उपाध्यक्ष प्रभुदयाल बडाईक, अभियान के सह संयोजक संजीत सिंह, चूड़ामणि महतो,सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यशाला का संचालन अभियान संयोजक लक्ष्मण साहू एवं धन्यवाद ज्ञापन मंडल अध्यक्ष राजेंद्र महतो ने किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्रभुदयाल बडाईक, अभियान के सह संयोजक संजीत सिंह, चूड़ामणि महतो, माधुरी देवी, एससी मोर्चा अध्यक्ष अशोक नायक, रामसाय मुंडा, कामेश्वर महतो, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, संजय नायक, संतोष महतो, नागेश्वर महतो, अशोक राम, पुरंजय महतो, प्रकाश यादव समेत अभियान के मंडल टोली मौजूद थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने