angara(ranchi) प्रसिद्ध हुण्डरु फॉल, जोन्हा फाल व पैका जोड़ा पुल टुसू मेला बुधवार को संपन्न् हो गया। इस वर्ष मेला को कुंभ का थीम दिया गया। हुंडरू फाल में बहनेवाली स्वर्णरेखा नदी में स्नान कर श्रद्धालुओं ने यहां पर प्रयागराज में लगे कुंभ स्नान जैसी मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना किया। यही कारण था कि इस वर्ष काफी संख्या में श्रद्धालु कुंभ स्नान सह टुसू मेला में शामिल होने पहुंचे। श्रद्धालु रांची, रामगढ़, बोकारो, जमशेदपुर, पुरूलिया आदि जिलों से पहुंचे। पाहन गुहीराम बेदिया, कालिया बेदिया एवं फागुराम बेदिया बकरे की बलि देकर हुंडरू बाबा की पुजा अर्चना किया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता जैलेन्द्र कुमार, विशिष्ट अतिथि जिप सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा, कुच्चू मुखिया सहदेव बेदिया, नवागढ़ मुखिया भुवनेश्वर बेदिया थे। मौके पर जैलेन्द्र कुमार ने मेला में शामिल होनेवाली सभी चौड़ल(टुसू) को पुरस्कृत किया। प्रथम पुरस्कार हुंडरू, द्वितीय पुरस्कार कुच्चू व तृतीय पुरस्कार बदरी की टीम को दिया गया। जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि इस वर्ष हुंडरू फाल स्थित स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने का फल प्रयागराज में लगी कुंभ मेला जैसा ही है। इसलिए इसे कुंभ का थीम दिया गया। टुसू हमारी पंरपरा व संस्कृति का अभिन्न अंग है। टुसू हमारी सामाजिक मेलजोल को बढाती है। मेला में सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त पुलिस बल की नियुक्ति की गई थी। सिकिदिरी थाना प्रभारी दीपक सिन्हा स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे थे। संचालन मेला जेएलकेएम नेता बालेश्वर बेदिया ने किया। इस मौके पर मेला समिति के अध्यक्ष दसैंया बेदिया, सचिव जयदेव बेदिया, झारखंड पर्यटन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद, सचिमोहन कुमार, सौहरैया बेदिया, रविलाल बेदिया, शफीक अंसारी, मनोज बेदिया, विष्णु कुमार बेदिया, जितवाहन भोगता, जयशंकर पाहन, पवन भोगता, चंद्र मोहन भोगता, अजय बेदिया, मोहित बेदिया मेघनाथ बेदिया, अशोक बेदिया, बुधराम बेदिया आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.