Deoghar : जिले के मोहनपुर प्रखंड के दहीजोर गांव में कबाड़ी का काम करने वाले भूदेव यादव (50) की हत्या कर दी गई है। शनिवार सुबह में भूदेव की लाश गांव के एक खेत में मिली है। मृतक के गले में रस्सी बंधी थी और पीठ पर गहरे चोट के निशान थे। परिजनों के अनुसार, भूदेव की हत्या कर लाश को खेत में फेंका गया है। शुक्रवार शाम से भूदेव यादव लापता थे। परिजन अपने स्तर से उनकी खोजबीन कर रहे थे। उनका मोबाइल भी घर पर ही छूट गया था। खोजबीन के बाद जब भूदेव नहीं मिले तो परिजनों को लगा कि देर रात वे घऱ लौट आएंगे। लेकिन सुबह तक वह घर नहीं आए। शौच को गए ग्रामीणो ने घरवालों को सूचना दी कि खेत में भूदेव की लाश पड़ी है। इस सूचना पर घरवाले खेत पहुंचे। इसके बाद मोहनपुर पुलिस को सूचना दी गई। वारदात की जानकारी पाकर मोहनपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचे लाश को पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया।
परिजनों के बयान के आधार पर जांच में जुटी पुलिस
मृतक के भाई प्रह्लाद यादव ने बताया कि उनके भाई की हत्या की गई है। उनके पीठ में चोट के गहरे निशान दिख रहे हैं। हालांकि हत्या की वजह परिजन नहीं बता पा रहे हैं। उन्होंने किसी पर शक भी नहीं जताया है। पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है। मृतक दहीजोर गांव का रहने वाला था। मृतक अपने पीछे पत्नी, तीन संतान समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गया है। वह घर का इकलौता कमाने वाला था। घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
Deoghar: Missing scrap dealer murdered, rope tied around neck, injury on back
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.