मुख्यमंत्री को दिया गया शिव बारात में शामिल होने का निमंत्रण
सीएम को शिव बारात का न्योता देते समिति के पदाधिकारी। |
Deoghar : महाशिवरात्रि के मौके पर देवघर में शिवरात्रि महोत्सव समिति की ओर से निकाले जाने वाली शिव बारात में शामिल होने के लिए मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को निमंत्रण दिया गया। शिवरात्रि महोत्सव समिति के अध्यक्ष अभिषेक आनंद झा, पंडा धर्मरक्षिणी सभा के पूर्व महामंत्री कार्तिकनाथ ठाकुर, सभा के उपाध्यक्ष चंद्रशेखर खवाड़े, मंत्री अरुणानंद झा ने रांची में मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उन्हें शिव बारात में शामिल होने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने कहा है कि शिव बारात में शामिल होने की पूरी कोशिश करेंगे। देवनगरी में महाशिवरात्रि के मौके पर 26 फरवरी को भव्य शिव बारात निकाली जाएगी, जिसमें भूत-पिशाच, देवता-दानव समेत अन्य झांकियों शामिल रहेगी। स्थानीय केकेएन स्टेडियम में शाम 7 बजे शिव बारात निकलेगी। इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है। जिसमें झांकी की जिम्मेवारी मार्कण्डेय जजवाड़े को दी गई। वहीं शहर को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। जगह-जगह तोरण द्वार बनाए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि देवघर में 1994 से शिव बारात निकाली जा रही है। इस साल 32 वां साल होगा। कोरोना काल में दो साल शिव बारात नहीं निकाली गई थी।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.