![]() |
पांच साल बाद नवागढ़ पहुंचे डा. सुनील वर्णवाल
पांच साल बाद सुनील वर्णवाल नवागढ़ पहुंचे। निरीक्षण के क्रम में देखा की पांच साल पहले जिस स्थान पर नवागढ़ को छोड़कर गया था आज उससे काफी पीछे चला गया। इन्होंने पंचातय प्रतिनिधियों व ग्रामीणों से पूछा आखिर नवागढ़ का अपेक्षित विकास क्यों नही हो पाया। विकास की योजनाएं करीब करीब बंद है। कल्याणकारी योजनाओं का भी बुरा हाल है। मिटटी जांच केन्द्र बंद है। सोसो पार्क उदघाटन के बाद कभी खुला ही नही। पार्क में पूरा माहौल अस्त व्यस्त है। प्राथमिक शिक्षा की स्थिति बेहद खराब है। एक भी बच्चा नवोदय परीक्षा क्लीयर नही किया। सुनील वर्णवाल ने कहा कि विकास एक सतत चलनेवाली प्रक्रिया है। भारत सरकार जैविक खेती को बढ़ावा देने की कवायद में लगी है। जैविक खेती पर विशेष फोकस किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा, मुखिया भुवनेश्वर बेदिया, विवेकानंद सेवा केन्द्र के अध्यक्ष संतोष बेदिया, जगदीश भोगता, प्रदीप महतो, रेखा देवी, ग्राप्रधान राजेन्द्र शाही, गीता देवा, गायत्री देवी, बिन्देश बेदिया, संजय बेदिया, लखीराम बेदिया, विकास बेदिया, हरिलाल बेदिया, कृष्णा बेदिया आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.