विरोध:स्थानीय लोगों से टोल वसूली का पूर्व विधायक ने किया विरोध
विरोध:स्थानीय लोगों से टोल वसूली का पूर्व विधायक ने किया विरोध
NovbhaskarHundrufall0
angara(ranchi) रिंग रोड स्थित तुरूप टोल प्लाजा से फिर से स्थानीय लोगों से शुल्क वसूली किए जाने की शिकायत पर खिजरी विधायक रामकुमार पाहन, समाजसेवी मुस्तफा अंसारी, व जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा ने टोल टैक्स मैनेजर के समक्ष अपना विरोध जताया। मांगपत्र सौंपकर एक माह के अंदर स्थिति में सुधार करने को कहा। रामकुमार पाहन ने बताया कि टोल कंपनी की मनमानी का शिकार स्थानीय जनता हो रही है। लगातार स्थानीय लोगों से टोल टैक्स वसूला जा रहा है। इन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि टोल गेट के 20 किमी रेडियस में नामकुम, अनगड़ा व ओरमांझी प्रखंड के रहनेवाले लोगों को कोई टोल टैक्स नही देना होगा। टोल गेट के दोनों साइड का गेट स्थानीय लोगों के आवागमन के लिए है। इसमें कोई टोल टैक्स नही देना होगा। साथ ही विकास से रामपुर तक सड़क के दोनों तरफ लाइट लगाना होगा। कई स्थानों पर रोड जर्जर हो गया है उसकी मरम्मत की जाए। नाली का निर्माण कराया जाए। एक माह के अंदर इसमें सुधार नही होता है तो मार्च माह में जनआंदोलन किया जाएगा। मुस्तफा अंसारी ने कहा कि 1 अक्टूबर से टोल की वसूली तो हो रही है लेकिन सुविधा का घोर अभाव है। राजेन्द्र शाही मुंडा ने कहा कि वार्ता के बाद कार्यप्रणाली में सुधार नही किया तो टोल गेट को बंद करा दिया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा नेता मनीराम महतो, समाजसेवी इब्राहिम अंसारी आदि उपस्थित थे।
सालहन पंचायत की जमीन पर बना टोल गेट, पंचायत के लोगों से वसूल रही शुल्क
जिस सालहन पंचायत में टोल गेट है उसी पंचायत के लोगों का टोल टैक्स कट रहा है। टोल गेट का निर्माण सालहन पंचायत के तुरूप गांव में हुआ है। इसकी बानगी आज देखने को मिली। सालहन निवासी समाजसेवी दिनेश चौधरी की कार को टोल गेट कंपनी ने तीन माह पूर्व वीआईपी पास जारी किया था। इसमें कार मालिक को रिचार्ज करके फास्टैग लगाना होता है, लेकिन टोल गेट पार करने पर अकाउंट से पैसा नही कटता था। लेकिन पिछले दस दिनों से लगातार वीआईपी पास वालों का पैसा कट रहा है। दिनेश चौधरी ने बताया कि जैसे ही टोल गेट पार किया मेरे अकाउंट से 70 रूपया कट गया। जबकी पूर्व में ऐसा नही होता था। दिनेश चौधरी ने बताया कि वीआईपी पास देकर टोल वसूली कंपनी ने सभी ग्रामीणों को फंसा दिया है। अचानक से शुल्क काट लेगी और बताएगा गलती से हो गया। लेकिन इस तरह की घटना हमेशा होते रहेगा। लोगों का शुल्क कटता रहेगा।
देखिए, जन प्रतिनिधियों ने क्या कहा
Post a Comment
please do not enter any spam link in the comment box.
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.