*बिहार के छपरा से मवेशी खरीद कर देवरी लौट रहे थे किसान
![]() |
घायल को अस्पताल ले जाते ग्रामीण। |
Tisari (Giridih): बिहार (Bihar) के छपरा से मवेशी खरीदकर तिसरी लौट रहे किसानों की पिकअप वैन अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई। और 10 फीट दूर जाकर गड्ढे में पलट गई। दुर्घटना में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मवेशियों को भी चोट लगी है। जानकारी के अनुसार, गिरिडीह के देवरी थाना क्षेत्र के कुछ किसान दुधारू गाय खरीदने के लिए बिहार के छपरा गए थे। गाय खरीदने के बाद वे लोग एक पिकअप वैन में गाय और बछड़ा समेत चार मवेशियों को लोड कर खुद भी उसी में सवार हो गए। वापसी के दौरान शनिवार की सुबह तिसरी थाना क्षेत्र के थम्भाचक के पास वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से 10 फीट दूर गड्ढे में जा पलटी दुर्घटना में सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जबकि, मवेशियों को भी चोटें आई हैं। वहीं, वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस और ग्रामीणों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
पुलिस और आसपास के ग्रामीणों ने सभी घायलों को किसी तरह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।घायलों में देवरी के ढेंगाडीह के रहने वाले अजय कुमार राणा, भरत वर्मा, राजेश वर्मा, नीरज वर्मा, श्याम बाबू, कृष्णा वर्मा व प्रभा राणा शामिल हैं।
Giridih: Cattle-laden pickup van overturned, 7 injured
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.