भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते बाबूलाल मरांडी।
Giridih (Jharkhand): प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने एक बार फिर हेमंत सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि झारखंड की वर्तमान स्थिति से जनता परेशान हैं, चोरी, डकैती, लूट तो बढ़ ही रही है, आम लोगों की हत्याएं भी हो रही हैं। दूसरी ओर, सरकार ने अपने अधिकारियों को वसूली के काम में लगा रखा है। यही वजह है कि लूट और वसूली का एक उदाहरण रांची के एक अंचल कार्यालय में एक डिसमिल जमीन की रसीद कटाने के लिए दो दो हजार रुपए अधिकारी ले रहे हैं। यदि किसी को 20 डिसमिल जमीन की रसीद कटानी है, तो दो हजार रुपए के हिसाब से रैयत को 40 हजार रुपए बतौर घुस देना पड़ेगा। यह है झारखंड राज्य की वर्तमान स्थिति, जिससे लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि तिसरी प्रखंड और अंचल में भी लोगों से शिकायतें मिल रही हैं कि जमीन की रसीद नहीं काटी जा रही है। यदि किसी की रसीद कट रही है, तो उससे मनमाना पैसे वसूला जा रहा है। इसके खिलाफ अब हम सभी को अंचल सह प्रखंड कार्यालय का घेराव करना होगा। इसके लिए हमें अपने संगठन को और मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर दो सौ से अधिक सक्रिय सदस्य बनाना होगा। वे सोमवार को तिसरी प्रखंड अंतर्गत मचनियाटांड में आयोजित तिसरी और गावां दो प्रखंडों के कार्यकर्ता सम्मेलन सह सदस्यता शिविर में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।
Giridih: People are troubled by the current situation of Jharkhand: Babulal
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.