*फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और संवेदक पर सख्त कार्रवाई करने की मांग
धरने को संबोधित करते मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू। |
Giridih/Amit Sahay : पत्रकार अमरनाथ सिन्हा, श्रीकांत और राहुल पर हुए हमले के बाद से गिरिडीह प्रेस क्लब (Giridih Press Club) आंदोलनरत है। अध्यक्ष राकेश सिन्हा के नेतृत्व में मंगलवार को टावर चौक पर पत्रकारों ने सांकेतिक धरना दिया। राकेश सिन्हा ने कहा कि 18 दिसंबर को ही झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने गिरिडीह नगर निगम (Giridih Municipal Corporation) द्वारा टोल वसूली पर रोक लगा दिया था। 19 - 20 दिसंबर को विभिन्न मीडिया हाउस द्वारा खबर भी प्रकाशित-प्रसारित की गई। 20 दिसंबर को उप नगर आयुक्त ने मीडिया को बताया था कि 11 बजे ही संवेदक को टोल से वसूली बंद करने का आदेश दे दिया गया था। इसके बावजूद वह अवैध तरीके से वसूली करा रहा था। 20 दिसंबर की शाम को भी वसूली होती रही। इस सूचना पर जब पत्रकार अमरनाथ सिन्हा, श्रीकांत और राहुल टोल प्लाजा पहुंचे तो टोल संवेदक के कर्मियों ने उन पर जानलेवा हमला किया। संवेदक समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया। संवेदक के खिलाफ प्राथमिकी होने के बाद भी नगर निगम ने उस पर कोई कार्रवाई नहीं की है।
फरार आरोपियों को गिरफ्तार करे पुलिस
सचिव अरविंद कुमार ने कहा कि मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी होनी चाहिए। साथ ही, साथ संवेदक के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। प्रेस क्लब के पदाधिकारी लक्ष्मी अग्रवाल, आलोक रंजन, महेश, लुंडी मुखिया शिवनाथ साहू, भाकपा माले नेता राजेश सिन्हा, कांग्रेस नेता अशोक विश्वकर्मा व मिथिलेश सिंह ने भी कार्रवाई की मांग की है।
मंत्री ने फिर दिया कार्रवाई का भरोसा
पत्रकारों के धरने की सूचना पर झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार (Sudivya Kumar Sonu) भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि जिसने भी कानून को हाथ में लेने का प्रयास किया है निश्चित तौर पर वे कानून के समक्ष दंडित होंगे। उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी हैं, चाहे वह संवेदक के कर्मचारी हो, चाहे वह स्वयं संवेदक ही क्यों न हो, उन पर विधि सम्मत कार्रवाई होगी। धरने में पत्रकार अविनाश प्रसाद, सूरज सिन्हा, अंजनी सिन्हा, विनोद शर्मा, लालू मिलन, अनंत दुबे, मिथिलेश, अभिषेक सहाय, रिंकेश, मृणाल, एजाज, बिनोद, नफीस,, राहुल, मनोज, विवेक आदि शामिल थे।
Giridih Press Club: Journalists stage protest for action against attackers, minister gives assurance
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.