angara(ranchi) पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू व पर्यटन निदेशक अंजली यादव ने शनिवार को अनगड़ा प्रखंड क्षेत्र के जलप्रपातों का निरीक्षण कर इनके विकास के संभावनाओं को खंगाला। मंत्री ने हुंडरू, सीता व जोन्हाफॉल का निरीक्षण किया। पर्यटन निदेशक अंजली यादव ने मंत्री को इन पर्यटन स्थलों पर चल रहे योजनाओं व स्थानीय गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने हुंडरू व जोन्हा फाल में कांच का पुल बनाने से संबंधी योजनाओं को देखा। उन्होंने कहा कि राज्य में पर्यटन के क्षेत्र में आपार संभावनाएं है यहां पर्यटन को विकसित कर युवाओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा। इसके लिए मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। इस क्षेत्र में इको टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाएगा। यहां पहुंचने पर मंत्री का स्वागत बीडीओ जयपाल सोय, सीओ राजू कमल, पर्यटन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद व बालेश्वर बेदिया ने बुके देकर स्वागत किया। मंत्री के समक्ष पर्यटनकर्मियों ने अपनी छह सूत्री मांगपत्र सौंपा। इन मांगों में अनुकंपा के आधार पर नौकरी, स्थायीकरण करने, पीएफ व जीवन बीमा का लाभ देने आदि मांग शामिल है। इस मौके पर कुच्चू मुखिया सहदेव बेदिया, मेघनाथ बेदिया, बुधराम बेदिया, राजेन्द्र महतो, सोहन बेक, मनोज बेदिया, आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.