GA4-314340326 पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: सीएम

पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: सीएम

 *मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुमका जिले में मयूराक्षी नदी पर बने मसानजोर डैम परिसर में इको फ्रेंडली रिसोर्ट का उद्घाटन किया 



Dumka (Jharkhand) :  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Chief Minister Hemant Soren) ने शनिवार को दुमका जिले में मयूराक्षी नदी (Mayurashi River) पर स्थित मसानजोर डैम (Massanjore Dam) परिसर में  नवनिर्मित इको फ्रेंडली रिसोर्ट (Eco friendly Resort) का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि झारखंड में पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। ऐसे में पर्यटक स्थलों के विकास को लेकर हमारी सरकार लगातार आगे बढ़ रही है। इस दिशा में सभी महत्वपूर्ण पर्यटक स्थलों के ब्यूटीफिकेशन के साथ पर्यटन से जुड़ी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा पर्यटकों को झारखंड के प्रति आकर्षित किया जा सके।

पर्यटन के साथ पर्यावरण का भी  विशेष ख्याल 

 राज्य में पर्यटन के साथ पर्यावरण का विशेष ख्याल रखने के लिए इको टूरिज्म को भी बढ़ावा देने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में यहां  इको फ्रेंडली रिजॉर्ट बनाया गया है।  वहीं,  इको फ्रेंडली रिजॉर्ट के उद्घाटन समारोह में सांसद नलिन सोरेन, विधायक बसंत सोरेन, विधायक लुईस मरांडी, दुमका जिला परिषद अध्यक्ष जॉयस बेसरा और पूर्व मंत्री बादल मौजूद थे।

क्या है खासियतें 

विदित हो कि मसानजोर बांध परिसर में बने इको फ्रेंडली रिसॉर्ट में 25  कॉटेज हैं। इनमें 10 प्रीमियम और 15 डीलक्स शामिल हैं। यह एसपीएफ लकड़ी से निर्मित है, जो टिकाऊ होने के साथ कॉटेज को काफी आकर्षक लुक देता है। यहां कैफेटेरिया के साथ जिम और पार्किंग की व्यवस्था  है।  पर्यटक यहां स्पीड बोटिंग का भी पूरा लुत्फ उठा सकेंगे। इको रिसॉर्ट के निर्माण से मसानजोर डैम को एक पर्यटक स्थल के रूप में जहां विशेष पहचान और बढ़ावा मिलेगा। वहीं, पर्यटकों को भी काफी सुविधा एवं सहूलियत होगी। 


Government committed to promoting tourism and providing better facilities to tourists: CM



Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने