angara(ranchi) अनगड़ा प्रखंड के श्रेष्ठ मुखिया के पुरस्कार से सम्मानित नवागढ़ के मुखिया भुवनेश्वर बेदिया का मंगलवार को दिल्ली से वापस नवागढ़ पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। फूल मालाओं से इन्हें लादकर, ढोल-नगाड़ा के साथ इनका ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। भुवनेश्वर बेदिया अपनी पत्नी करूणा देवी के साथ दिल्ली से श्रेष्ठ मुखिया का पुरस्कार लेकर आज लौटे है। जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा, नवागढ़ पंसस फाल्गुनी शाही के नेतृत्व में ग्रामीणों ने इनका स्वागत किया। ज्ञात हो कि 26 जनवरी को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में भुवनेश्वर बेदिया को श्रेष्ठ मुखिया के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। केन्द्रीय पंचायत राज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने इन्हें पुरस्कार दिया। भुवनेश्वर बेदिया के साथ साथ झारखंड के विभिन्न जिलों के 14 मुखिया को सम्मानित किया गया है। भुवनेश्वर बेदिया को पंचायत में स्वच्छता, स्वास्थ्य, जल संरक्षण, हर घर नल-जल योजना, जैविक खेती व पंचायती राज विचार को पंचायत में सुव्यवस्थित तरीके से लागू करने के कारण सम्मानित किया गया। स्वागत करनेवालों में संतोष बेदिया, जगदीश भोगता, दिलीप मिर्धा, विवेकानंद शाही, रेखा देवी, संजय बेदिया आदि शामिल थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.