angara(ranchi) सीआईटी (CIT) में मंगलवार को प्रख्यात शिक्षाविद और कैंब्रिज ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स (Cambridge group of Institutions) के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. बहादुर सिंह (Dr. Bahadur Singh) की 84वीं जयंती मनाई गई। डॉ. बहादुर सिंह के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद किया गया। मौके पर फेट (उत्सव) में लज़ीज़ व्यंजनों के अलावे बुक स्टॉल, एंटरटेनमेंट गेम जोन आदि का सीआईटी समेत कैंब्रिज ग्रुप की अनुसांगिक इकाई कैंब्रिज पॉलिटेक्निक, कैंब्रिज बीएड कॉलेज ,कैंब्रिज स्कूल, गौतम बुद्धा इंटरनेशनल स्कूल, कमला नेहरू इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने जमकर लुत्फ उठाया। ज्ञात हो कि लाइफ टाइम एचीवर अवार्ड से सम्मानित डॉ बहादुर सिंह सूबे के जाने माने शिक्षाविद थे। इन्होंने रांची के मारवाड़ी कॉलेज, रामलखन सिंह यादव कॉलेज, घाटशिला कॉलेज, घाटशिला, बीएस कॉलेज लोहरदगा, जीएलए कॉलेज मेदिनीनगर, व आरएसपी कॉलेज झरिया में प्राचार्य पद पर अपना सेवा दिए थे। इस मौके पर कैंब्रिज ट्रस्ट (Cambridge Trust) की संयुक्त सचिव डॉ पल्लवी सिंह, सीआईटी के प्राचार्य डॉ एल रंगनाथन, उप प्राचार्य प्रो रसिका नवनीत सिंह, कैंब्रिज पॉलिटेक्निक (Cambridge Politecnic) के प्राचार्य डॉ एनके यादव, कैंब्रिज बीएड (Cambridge BED College) के प्राचार्य डॉ रविंद्र कुमार, कैंब्रिज स्कूल (Cambridge public school) के प्राचार्य टीके नाथ, कमला नेहरू इंटर कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ पीएस शर्मा, गौतम बुद्धा स्कूल की प्राचार्य सेवा शाही, मनीष नाथ आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.