|
श्रद्धासुमन अर्पित करते जैलेन्द्र कुमार |
angara(ranchi) युवा दिवस के मौके पर राज्यसभा सदस्य प्रो. आदित्य प्रसाद साहू ने नवागढ़ स्थित विवेकानंद की प्रतिभा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इसके अलावा जिप सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा, अमरनाथ चौधरी, मानकी राजेन्द्र शाही, बुधराम बेदिया, भुवनेश्वर बेदिया ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। प्रो. आदित्य साहू ने स्वामी विवेकानंद की जीवनी को अपने जीवन में उतारने का आहवान किया। रामकृष्ण मिशन आश्रम गेतलसूद में स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस पर प्रभात फेरी निकाली गयी। इसमें स्वामी निश्चितानंद महाराज, शिक्षक अनंत चौधरी, मुकेश महतो, सुलदीप महतो, रंजीत महतो, जीदन लकड़ा, संगीता देवी, रीता देवी आदि शामिल हुए। सीताडीह विवेकानंद सेवा संघ में आयोजित कार्यक्रम में सिल्ली विधायक अमित कुमार महतो शामिल हुए। इस मौके पर समाजसेवी बुधराम बेदिया व अन्य उपस्थित थे। जसपुरिया बीएड कालेज परिसर स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर जसपुरिया एजुकेशनल ट्रस्ट के संस्थापक जैलेन्द्र कुमार ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। जोन्हा यूथ हब सेन्टर में विरासत समिति जोन्हा के तत्वाधान में जोन्हा मुखिया सह विरासत समिति के अध्यक्ष कृष्णा मुण्डा, कोषाध्यक्ष रिझुवा मुण्डा, हरदयाल मुंडा ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। दुबलाबेड़ा विवेकानंद सेवा संघ में सन्यासी राजू चैतन्य, किशोर बेदिया ने श्रद्धासुमन अर्पित किया।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.