angara(ranchi) झामुमो ने शुक्रवार को अनगड़ा प्रखंड में सदस्यता अभियान चलाया। जिला संयोजक सह झारखंड आंदोलनकारी डा. हेमलाल मेहता के नेतृत्व में गोंदलीपोखर से सदस्यता अभियान शुरू किया गया। डा. मेहता ने बताया कि दस रूपया भुगतान करके कोई भी झामुमो का प्राथमिक सदस्य बन सकता है। मौके पर एक सौ से अधिक लोगों ने झामुमो की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण किया। डा. हेमलाल मेहता ने बताया कि रांची से पांच लाख सदस्य बनाया जाएगा। साथ ही झामुमो के समर्पित व पुराने कार्यकर्ता, झारखंड आंदोलनकारियों की सदस्यता का नवीनीकरण किया जाएगा। इस मौके पर जमल मुंडा, अनगड़ा प्रखंड सदस्यता प्रभारी जगेश्वर महतो, वनमाली महतो, जगदीश महतो, बलराम महतो, अमित कुमार मिश्रा आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.