angara(ranchi) प्रखंड स्तरीय सामुदायिक वन अधिकार समिति सह ग्राम सभा मंच का बैठक रविवार को जोन्हा फाल में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष बिरसा उरांव ने किया। बैठक में वन अधिकार कानून 2006 एवं संशोधित नियम 2012 के धारा 5 एवं धारा 3(1)(झ) के अन्तर्गत एकदिवसीय प्राशिक्षण दिया गया। इसमें अनगड़ा प्रखंड के विभिन्न वन समिति से जुड़े सदस्य शामिल हुए। इसमें वनसुरक्षा समिति के सदस्यों को वन अधिकारी अधिनियम, जंगलों की सुरक्षा, जंगलों का फैलाव, आगलगी से बचाव, ग्रामसभा की भूमिका आदि के बारे में जानकारी दी गई। सामूहिक रूप से वनों के संरक्षण का संकल्प् लिया गया। मौके पर जिला व प्रखंड स्तरीय ग्राम सभा मंच का गठन किया गया। प्रखंड अध्यक्ष बिरसा उरांव, सचिव बिरसा तिर्की, कोषाध्यक्ष-छत्रपति बेदिया, उपाध्यक्ष सोमरा उरांव, जिला स्तरीय ग्राम सभा मंच का अध्यक्ष अध्यक्ष रवि उरांव, कोषाध्यक्ष-गणेश चंद्र बेदिया को बनाया गया। मौके पर जेवियर कुजूर, दीपक किस्कू, वन सुरक्षा समिति बेंती के अध्यक्ष प्रो. सत्यदेव मुंडा, श्रमिक मित्र फलीन्द्र महतो, आशीष शीतल मुंडा, जयपाल सिंह मुंडा, घासनी देवी, मुखिया कृष्णा मुंडा आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.