angara(ranchi) मुंडा भाषा प्रशिक्षण केन्द्र का रविवार को अनगड़ा के जानुम में उदघाटन हुआ। जानुम सामुदायिक भवन में मुंडारी भाषा सिखाया जाएगा। प्रशिक्षण रामलखन कालेज राची के प्रोफेसर डॉ अजीत मुंडा, प्रोफेसर भोलानाथ मुंडा व रेखा मुंडा देंगे। प्रशिक्षण केन्द्र का उदघाटन एसएस मेमोरियल कॉलेज के प्रोफेसर सत्यदेव मुंडा व सिरका पंचायत के मुखिया रोशन लाल मुंडा ने संयुक्त रूप से किया। प्रशिक्षण केन्द्र का संचालन भारत मुंडा समाज के द्वारा किया जाएगा। प्रो. सत्यदेव मुंडा ने कहा कि भाषा से ही आदिवासी मुंडा समाज का दशा सुधर सकता है। भाषा से ही अपने धर्म संस्कृति परंपरा को तो बचाया जा सकता है। आदिवासी मुंडा समाज के अलावा अन्य समाज के लोगों को भी मुंडारी सीखना चाहिए। यह सर्वसमाज की भाषा बने। इससें आपस में संपर्क बनाये रखने में मदद मिलती है। मुखिया रोशन लाल मुंडा ने कहा कि भाषा हमारी पहचान है और इसे बचाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। आने वाले पीढ़ी को अगर भाषा का ज्ञान नहीं होगा तो संस्कृति का ज्ञान नहीं होगा। भाषा के अभाव में मुंडा समाज लगातार पिछड़ता जाएगा। अधिक से अधिक मुंडारी भाषा का प्रचार-प्रसार करना है। सभी को भाषा का ज्ञान जरूरी है। इस अवसर पर पूर्व मुखिया सोहन मुंडा, जानुम के पाहन सेवाराम पाहन, गोवर्धन मुंडा, मनोज मुंडा सत्येंद्र मुंडा, रतिलाल मुंडा, संजय मुंडा, शिवलाल पाहन, झल्लु मुंडा, सनी मुंडा, समर मुंडा, प्रदीप मुंडा आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.