श्रेष्ठ मुखिया से सम्मानित भुवनेश्वर बेदिया |
मुझे नही पूरे पंचायत को दिया गया सम्मान
भुवनेश्वर बेदिया ने बताया कि यह मुझे नही पूरे नवागढ़ पंचायत को दिया गया सम्मान है। नवागढ़ पंचायत को आदर्श बनाने में पंचायत की जनता के साथ साथ आईएएस अधिकारी झारखंड सरकार के पूर्व सीएम रघुवर दास के पूर्व प्रधान सचिव रहे डा. सुनील कुमार वर्णवाल का भी उल्लेखनीय योगदान रहा है। डा. सुनील कुमार वर्णवाल ने नवागढ़ पंचायत को गोद लिया है। समय समय पर वे पंचायत का विजिट कर चल रही योजनाओं की समीक्षा करते रहे है। इससे लगातार विकास के मामले में नवागढ़ पंचायत अग्रसर होता रहा है। अनगड़ा पूर्वी के जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा ने भुवनेश्वर बेदिया को बधाई देते हुए कहा कि वे पूरी लगन के साथ पंचायत के विकास में अपनी भूमिका निभा रहे है। प्रतिदिन सुबह से रात तक वे पंचायत के विकास, पंचायत के लोगों की समस्याओं का निदान को लेकर लगातार काम करते रहते है। नवागढ़ की पंचायत समिति सदस्य फाल्गुनी शाही ने कहा कि नवागढ़ के लिए उत्सव का दिन है। नवागढ़ पंचायत को और बेहतर बनाना है।
भुवनेश्वर बेदिया ने अपने बाइक को बनाया चलंत आफिस
गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल भुवनेश्वर बेदिया |
मुखिया भुवनेश्वर बेदिया ने अपने बाइक को ही चलंत आफिस बना लिया है। अपने बाइक में वे लेटर पेड, मुहर व आवश्यक डाक्यूमेंट साथ लेकर चलते है। जैसे ही जनता का फोन किसी समस्या के लिए आता है तुरंत बाइक लेकर उसके घर पहुंच जाते है। आपसी लड़ाई-झगड़ें का भी समाधान भी पंचायती करके करते रहे है। इसके अलावा प्रतिदिन टाइम से पंचायत सचिवालय में बैठते है। बकौल भुवनेश्वर बेदिया जनता को परेशानी ना हो ऐसा सोचकर लगातार काम कर रहे है। जहां से सूचना मिलती है तुरंत पहुंचते है। पंचायत की जनता के लिए सर्वत्र उपलब्ध है।
झारखंड के श्रेष्ठ मुखिया |
झारखंड के 14 मुखिया को उत्कृष्ठ कार्य के लिए दिल्ली में सम्मानित किया गया। अधिकांश मुखिया सपरिवार दिल्ली पहुंचे थे। रांची से भुवनेश्वर बेदिया के अलावा नामकुम के टाटी पंचायत की मुखिया नूतन पाहन, ओरमांझी के टुंडाहुली पंचायत के मुखिया रमेश बेदिया, धनबाद से अर्पणा देवी(पलारपुर), खूंटी से जयंती देवी(सारगिया), मोनिका टोपनो(मारचा), लोहरदगा से राजू उरांव(जोरी), बसंत उरांव(अरकोशा), परमेश्वर महली(उदारंगी), लातेहार से रामविशुन नागेशिया(नेतरहाट), बोकारो से निहारिका सुकृति(बुंडू), पूर्वी सिंहभूम से राधानाथ मुरमू(बेंद), नित्य मुंडा(पूर्वी मउबंदार), गढ़वा से महताब आलम(तलाशबरिया) को सम्मानित किया गया।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.