GA4-314340326 अधिकारी आम जनता की समस्याओं का समाधान फ्रेंडली तरीके से करे: अमित महतो

अधिकारी आम जनता की समस्याओं का समाधान फ्रेंडली तरीके से करे: अमित महतो

Angara (Ranchi)  सिल्ली विधायक अमित कुमार महतो ने रविवार को टाटी और सुरसू पंचायत में जनता दरबार लगाया। इसमें अनगड़ा बीडीओ जयपाल सोय सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी शामिल हुए। अमित कुमार ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं से अवगत हुए, और एक सप्ताह के अंदर इन समस्याओं का समाधान करने का अधिकारियों को निर्देश दिया। अमित कुमार ने कहा कि अधिकारी आम जनता की समस्याओं के प्रति फ्रेंडली तरीके से काम करे। किसी भी काम के लिए जनता को आफिस का चक्कर नही लगवाये। काम हो जाने के बाद लाभुक को सूचना दे। काम करने के लिए जनहित सर्वोपरी कार्यसंस्कृति को डेवलप करें। विकास एक सतत चलनेवाली प्रक्रिया है। लेकिन जनता को परेशानी नही होनी चाहिए। सरकार का निर्माण जनहित के कार्यो के लिए ही हुआ है। जयपाल सोय ने बताया कि प्राप्त आवेदन पर एक सप्ताह के अंदर अग्रेतर कारवाई कर दी जाएगी। जनता दरबार में बीपीओ अवनीन्द्र कुमार, कृषि पदाधिकारी अघनू पाहन, कृषि विभाग की मीरा सविता जोजो, मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना से देवनारायण सिंह मुण्डा, आवास कार्डिनेटर राजन, प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी सह खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी संतोष कुमार, मनरेगा जेई गौतम, पंचायत सचिव सज्जाद आलम सहित झामुमो नेता रिझुवा मुंडा, हरदयाल मुण्डा, बाबुआ मानकी, प्रदीप साहु, दिनेश प्रजापति, माया बेदिया, बबलू महतो, रतनराम बेदिया, सीता बेदिया, सुखराम बेदिया, अर्जून बेदिया, महिराम बेदिया, रामदास लोहरा, मधु लोहरा, भदरू बेदिया, बिरसा मुण्डा सहित अन्य उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने