GA4-314340326 संविधान गौरव दिवस पर संविधान की रक्षा का लिया संकल्प

संविधान गौरव दिवस पर संविधान की रक्षा का लिया संकल्प

angara(ranchi)  मानकी ढीपा स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक में रविवार को संविधान गौरव दिवस मनाया गया। सिलवे के पूर्व मुखिया धनंजय शाही मानकी, रंथु नायक, संविधान गौरव अभियान के संयोजक नागेश्वर महतो, अमित कुमार मिश्रा, आदि ने डा. भीमराव अंबेदकर के प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। सभी ने बाबा अंबेदकर रचित संविधान की रक्षा करने का संकल्प लिया। टाटीसिल्वे मंडल के प्रशासनिक संयोजक श्री नागेश्वर महतो ने कहा की डॉ भीमराव अंबेडकर संविधान के निर्माता थे। उन्होंने समाज में अछूत वर्गों को न्याय, स्वतंत्रता,समानता, बंधुत्व, दलितों को आरक्षण दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। कांग्रेस पार्टी ने डॉ¬ भीमराव अम्बेडकर के साथ हमेशा से ही अन्याय करता रहा। कांग्रेस पार्टी ने उसे चुनाव में दो दो बार हराने का काम किया था उसके लिए जवाहरलाल नेहरू ने खुद उनके विरुद्ध प्रचार किया था। कांग्रेस पार्टी ने डॉ भीमराव अम्बेडकर को दिल्ली में अंतिम संस्कार की अनुमति तक नहीं दी और दिल्ली में उनके स्मारक के निर्माण का भी विरोध किया था। सच तो यह है कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही आरक्षण का विरोध करता रहा और दलित वर्गों के साथ हमेशा से अन्याय और नफरत करता रहा है। 1990 में भाजपा समर्थित सरकार ने डाॅ भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न से सम्मानित किया। भाजपा ने बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर के जीवन से जुड़े 5 महत्वपूर्ण स्थलों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया है इसमें जन्म भूमि महू, शिक्षा भूमि लंदन, दीक्षाभूमि नागपुर, महापरिनिवाण भूमि दिल्ली और चैत्य भूमि मुंबई शामिल है। इस अवसर पर मनसा महतो, गिरिधर मिश्र, नीलकंठ मिश्रा आदि उपस्थित थे।  


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने